फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एनएच-9 पर दो जगह दुर्घटना होने से 40 मिनट तक यातायात रहा बाधित

विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। एनएच-9 पर दो अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना हो गई। जिसके चलते करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था को बहाल कराया।

शनिवार की देररात हापुड़ की ओर से गाजियााबाद की तरफ जा रही एक कार एलिवेटेड रोड पर डूहरी पेट्रोल पंप के सामने हाईवे के डिवाइडर से अचानक टकराकर पलट गई। कार पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। लेकिन गनीमत रही की कार सवार चारो युवक सुरक्षित रहे। हादसा चालक को नींद आने के कारण होने बताया जा रहा है। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे हाईवे पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सामने घटित हुई। अमरोहा से दूध लेकर दिल्ली जा रहे कैंटर का टायर अचानक फट गया। जिसके चलते कैंटर हाईवे पर पलट गया। यातायात बाधित होने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को जेसीबी से सीधा करा हाईवे के हटाकर यातायात को बहाल कराया। गनीमत रही की हादसे में चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक किसी भी मामले में थाने पर तहरीर नहीं आई है। दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था का बहाल दिया गया था। चालक को नींद आने के कारण कार डिवाइडर से टकरा और कैंटर का अचानक टायर फटने से पलटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें