फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो डिग्री गिरा तापमान, रात में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
गोल मार्केट में गर्म कपड़े खरीदती महिला।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। सर्द हवाओं के चलते मौसम ठंडा हो गया है और रात्रि तापमान भी दो डिग्री गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सर्द हवाएं प्रदूषण को भी साथ उड़ा ले गई, जिससे एक्यूआई के स्तर में भी सुधार हुआ है जिसके बाद रविवार को एक्यूआई 210 दर्ज किया गया। तापमान गिरने के कारण रात में कंपकंपी छूटने लगी है, अगले कुछ दिन मौसम इस प्रकार का रहने की ही उम्मीद है।
जैसे जैसे दिसंबर के दिन बढ़ते जा रहे हैं, वैसे ही तापमान गिरता जा रहा है। इन दिनों पहाड़ों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसके कारण हवाएं भी ठंडी हो गई है। रविवार को दिनभर सर्द हवाएं का प्रकोप जारी रहा। सुबह के समय सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन में सूर्य देवता के दर्शन होने के बाद लोग घरों की छतों और पार्कों में धूप में बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन


शाम के समय सूर्य डूबने के बाद फिर से सर्द हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । शनिवार के मुकाबले रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवाओं ने मौसम में ठिठुरने पैदा कर दी है, शाम के समय लोग जल्द ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


हवा चलने से छट गया प्रदूषण

पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण का का स्तर 300 के आसपास चल रहा था। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन रविवार को सुबह से ही हल्की हल्की हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। जिसके कारण जहां तापमान में कमी आई, वहीं इससे कुछ राहत महसूस हुई है। रविवार को एक्यूआई 210 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें