फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर एक साल में कटा 14964 वाहनों का चालान

Fri, 29 Mar 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यातायात नियमों की जानकारी होने पर भी लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-2024 में अभियान चलाकर 14964 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियमों का पालन करना भी जरूरी है। नियमों का पालन करने की शर्तों पर ही परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाता है। लेकिन वाहन चालक न तो हेलमेट के प्रति सजग हैं और न ही सीट बेल्ट का प्रयोग करते हैं। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी चालकों पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं पड़ता है।

परिवहन विभाग ने अप्रैल 2023 से लेकर 26 मार्च 2024 तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 14964 वाहनों का चालान किया है। जिनसे विभाग द्वारा 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। इसमें सबसे अधिक बिना हेलमेट के वाहन चालक शामिल हैंं।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुरूक किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी कुछ चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिनके खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।





बिना हेलमेट 6108

बिना सीटबेल्ट 2029

ओवर स्पीड 2978

मोबाइल का प्रयोग 737

ड्रंक ड्राइविंग 204

गलत दिशा में ड्राइविंग 654

अवैध पार्किंग 509

बिना एचएसआरपी 2883

बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र 1548

ध्वनि प्रदूषण 146

फिटनेस समाप्त 2185

बीमा समाप्त 998

खतरनाक ढंग 119

बिना कर जमा 2105



पुलिस ने चलाया अभियान -

यातायात पुलिस ने भी शुक्रवार को दोपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक उपदेश कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ मेरठ तिराहा और तहसील चौपले के आसपास वाहनों की जांच की। इस दौरान बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसर बदलवाए गए और उनके चालान काटे गए। उपदेश कुमार ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों के अंदर ऐसी 50 से अधिक बाइकों पर कार्रवाई की गई है। ऐसे वाहनों के लगातार चालान भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें