फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धंसी सड़क में फंसा ट्रैक्टर-ट्रॉला, लगा जाम

विज्ञापन
गढ़ में आंबेडकर चौराहे के निकट सड़क के गड्ढे में फंसी ट्रैक्टर-ट्राली। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मुख्य चौपला पर बृहस्पतिवार दोपहर को ट्रैक्टर-ट्रॉला धंसी हुई सड़क में फंस गया। ट्रॉला में सामान लदा हुआ था, जिससे वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और देखते ही देखते सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

जल निगम शहरी के कर्मचारियों ने पानी की पाइप लाइन लीक होने के कारण आंबेडकर चौराहे के निकट सड़क के बीचों-बीच गड्ढा खोदवाया था। कार्य पूरा होने के बाद गड्ढे का सही तरीके से भराव नहीं किया गया।
इसके चलते मिट्टी धंस गई और सड़क कमजोर हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा ट्रैक्टर-ट्रॉला अचानक धंसी सड़क में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह वाहन को बाहर निकलवाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निगम की इस लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और ऐसे खतरनाक स्थानों पर उचित सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि जल निगम को निर्देशित कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें