फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार की देर रात क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में ंअवैध मिट्टी खनन की सूचना पर एसडीएम श्रीराम सिंह ने छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर को सीज किया।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि खादर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर के जंगल में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद वह टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए।
जहां पर खेतों से मिट्टी भरकर कुछ लोग चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ले कर जाते दिखाई दिए। एसडीएम ने बताया कि पीछा करने पर चालक व अन्य लोग वाहनों को छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गए। मौके से मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर मिले। जिन्हंे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया और ट्रॉलियों को तत्काल सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अवैध खनन में लिप्त लोगों की पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें