फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पल में बिखर गया परिवार: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

Sat, 27 Jun 2026 12:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई।

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व पांच वर्षीय पुत्र को गंभीर हालत में खरखौदा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच कर रही है। 

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना पुलिस को शनिवार की सुबह करीब छह बजे पीआवी ने टियाला अंडरपास के पास बाइक सवार पिता पुत्र की हादसे में मौत होने की सूचना दी। बताया जा रहा है कि जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली अपनी पत्नी शालू (30) पुत्र प्रियांश व वरुण (5) के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपनी साली के यहां एक समारोह में शामिल होकर एनएच-334 मेरठ हापुड़ बाईपास से होते हुए गाजियाबाद लौट रहे थे। टियाला अंडरपास के पास पहुंचने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक पास में जा रही कार के नीचे आ गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार भी हाईवे पर पलट गई थी। दुर्घटना में विनोद व उनके पुत्र वरुण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी शालू व पुत्र वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के बाद हाईवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और यहां राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी व पुत्र को खरखौदा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। 
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को को कब्जे में ले लिया है। हालांकि हादसे के संबंध पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें