फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: कैलिफोर्निया से गंगा मैया के दर्शन करने पहुंचे पर्यटक, विदेशी मेहमानों को देखने ब्रजघाट में उमड़ी भीड़

Sat, 08 Jul 2023 07:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूनाइटेड स्टेट के कैलिफोर्निया के जोनसिस अपने परिवार के साथ दिल्ली आए थे। जिसके बाद वह टैक्सी में सवार होकर ब्रजघाट गंगा तट पर पहुंचे। जोनसिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अपने देश में गंगा नदी के बारे में सुना है, आज वह उनके दर्शन के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी मेहमानों ने ब्रजघाट गंगानगरी में पहुंचकर गंगा नदी के बारे में जानकारी ली और घाट पर कांवडिय़ों के जत्थे देख उनके बारे में भी जाना। इस बीच विदेशी मेहमानों ने गंगा में आचमन किया, जिसके बाद कहा गंगा की सुदंरता को देख उन्होंने काफी अच्छा महसूस किया।

विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट के कैलिफोर्निया के जोनसिस अपने परिवार के साथ दिल्ली आए थे। जिसके बाद वह टैक्सी में सवार होकर ब्रजघाट गंगा तट पर पहुंचे। जोनसिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अपने देश में गंगा नदी के बारे में सुना है, आज वह उनके दर्शन के लिए पहुंच गए। गंगा मैया के दर्शन कर उनको काफी अच्छा लगा।

उन्होंने अंग्रेजी भाषा में बताया कि भारत देश में गंगा नदी को विशेष महत्व दिया जाता है, पूजा अर्चना की जाती है। इस तरह की संस्कृति को देख काफी प्रसन्न हुए। इस बीच उन्होंने गंगा तट पर मौजूद कांवडिय़ों के बारे में भी जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने गंगा जल से आचमन किया। इस दौरान वहां पर विदेशी मेहमानों को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और उनके साथ सेल्फी लेने लगे। यहां से विदेशी पर्यटक आगरा के ताजमहल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें