फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन से टच होने पर ट्रक के टायर में लगी आग

Mon, 24 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ट्रक के टायर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नीची लटक रही बिजली लाइन से टच होने पर एक ट्रक के टायर में आग लग गई। इसी दौरान पीछे से आ रही सवारियों से खचाखच भरी बस आनन फानन में वापस लौटा ली गई, इससे भयंकर हादसा होने से टल गया।बता दें कि गढ़-स्याना रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार को मरम्मत का काम हुआ है।
विज्ञापन


इस दौरान फाटक वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन बंद है। जानकारी के अभाव में गजरौला से भाड़ा लेने जा रहा चालक इरफान निवासी दौला जनपद बागपत ट्रक को लेकर फाटक पर पहुंचा तो वहां रास्ता बंद मिला, जिस पर उसने ट्रक को वापस करनेे की बजाए रेलवे लाइन के पास से होकर गढ़ में मुंसिफ कोर्ट के पास आ रहे

वैकल्पिक रास्ते पर मोड़ लिया। पशु अस्पताल के पास पहुंचते ही नीचे लटक रही बिजली लाइन  टच होने से ट्रक के टायर में आग लग गई। जिससे चालक आनन फानन में चालक ट्रक से कूद गया और शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास में मौजूद लोग मौके पर आ गए
विज्ञापन


और प्रयास कर पानी और रेत डालकर ट्रक के टायर में लगी आग पर काबू पा लिया।इसी दौरान पीछे से यात्रियों से खचाखच भरी एक बस वहां आ गई, जहां बिजली लाइन टच होने पर ट्रक के टायर में आग लगती देख चालक के होश उड़ गए।

वह आनन फानन में बस को वापस मोड़कर ले गया। रविवार की छुट्टी होने से कचहरी, सीएचसी और पशु अस्पताल बंद था, अन्यथा इस घटना से कोई भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें