फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टमाटर हुआ लाल...पालक, बैगन व गोभी के दाम गिरे

विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर बिक्री के लिए ठेले पर रखे टमाटर। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। टमाटर के दाम फिर बढ़ने से आम आदमी का बजट प्रभावित होने लगा है। पिछले सप्ताह 40 रुपये प्रति किलो मिलने वाला टमाटर अब 60 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि पालक, बैंगन, गोभी और अदरक के दाम में गिरावट होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। फिलहाल सब्जी मंडी में बेंगलुरू और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक हो रही है। बदलते मौसम के साथ टमाटर की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश से पूर्व बाजार में टमाटर के दाम 40 रुपये प्रति किलो थे, जो अचानक बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं।
महंगाई का सीधा असर निम्न मध्यम और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है। हालांकि क्षेत्रीय फसलों की आवक शुरू होने से पालक, बैंगन, गोभी, अदरक सहित अन्य सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। पिछले माह 200 रुपये प्रति किलो मिलने वाले अदरक के भाव अब 100 रुपये प्रति किलो है, गोभी की कीमत भी 120-100 रुपये प्रति किलो से गिरकर 60-80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
विज्ञापन

बैंगन की कीमत 60 रुपये प्रति किलो से 40 रुपये किलो, पालक 70 रुपये किलो के भाव से गिरकर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। इससे लोगों को राहत भी मिली है।
थोक सब्जी विक्रेता किशोर कुमार का कहना है कि टमाटर की आवक दूसरे राज्य से होने के कारण इसकी कीमत 50 फीसदी तक बढ़ी हैं। वहीं मंडी में क्षेत्रीय फसलों की आवक से सब्जियों के दाम में गिरावट भी आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें