फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सस्ता हुआ टमाटर, थोक में 80 तो फुटकर में बिका 150 रुपये किलो

Mon, 17 Jul 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बारिश से कुछ राहत मिलने के बाद टमाटर के दामों में भी राहत मिली है। मंडी के हिमाचल से आने वाले टमाटर की आवक बढ़ने के साथ इसके थोक के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। मंडी में थोक में 80 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक्री हुआ, जबकि फुटकर में अभी भी यह 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। ऐसे में गृहणियां अभी भी इससे दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से टमाटर के भावों में जबरदस्त इजाफा हुआ था। हापुड़ की पॉश कालोनियों में इसके दाम 240 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। दरअसल, हिमाचल में हुई भारी बारिश के कारण यहां की सड़कों को भारी नुकसान हुआ था। जिसके बाद से यहां के टमाटर की बाजार में आवक बंद हो गई थी। यह स्थिति टमाटर के भाव बढ़ाने का कारण रही थी। मंडी में भी टमाटर के भाव 200 रुपये तक पहुंच गए थे। लेकिन अब मंडी में हिमाचल का टमाटर पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को मंडी में इस टमाटर का दाम 80 रुपये प्रति किलो रहा। जबकि बंगलुरु से आने वाले टमाटर के दाम 140 रुपये किलो रहे। कुल मिलाकर अब आवक भी बढऩे लगी है और टमाटर के दाम भी नीचे आने शुरू हो गए हैं।


फुटकर में मनमाने दामों पर बेच रहे विक्रेता

मंडी में टमाटर के दाम भले ही गिर गए हों, लेकिन अभी भी फुटकर में सब्जी विक्रेता इसे मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। मंडी के गिरे दामों का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों ने अभी भी टमाटर से दूरी बनाकर रखी है। रघुवीर गंज निवासी विनीता ने बताया कि महंगा टमाटर खाना कोई औचित्य नहीं है। इसके विकल्पों से टमाटर जैसा काम लिया जा सकता है। इसकी डिमांड बंद हो जाएगी तो एक दो दिन में टमाटर के दाम खुद कम हो जाएंगे।
विज्ञापन




मंडी में नहीं लगे सरकारी विक्रय केंद्र -

सरकार ने दावा किया था कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सरकार टमाटर विक्रय केंद्र लगाकर यहां सस्ता टमाटर बेचा जाएगा। लेकिन हापुड़ जिले में इस प्रकार का कोई केंद्र नहीं खोला गया है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना था कि सरकार केवल कागजी घोषणाएं करती है, जबकि धरातल पर लोगों की राहत के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।



टमाटर के दाम होंगे सामान्य -

टमाटर की आवक मंडी में बढ़ रही है, दाम भी लगातार गिर रहे हैं। अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। जल्दी ही टमाटर के दाम सामान्य स्थिति में पहुंच जाएंगे।-ब्रिजेश त्यागी, अध्यक्ष मंडी आढ़ती एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें