फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल से मुफ्त वाहन निकालने पर विवाद, वीडियो वायरल

Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों के बीच टोल शुल्क को लेकर झड़प हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल कर्मियों का आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने मुफ्त में वाहन निकालने के लिए टोल का बूम हटा दिया। उन्हें रोकने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन


टोल मैनेजर रवि कुमार ने बताया कि एक किसान संगठन द्वारा कार का नंबर ग्रुप पर डालना बताया जा रहा है, लेकिन उससे सही तरीके से संवाद नहीं हो सका। जब संगठन की कार टोल पर पहुंची तो टोलकर्मियों ने शुल्क मांगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बूम हटाकर जबरन वाहन निकालने का प्रयास किया। रोकने पर टोल कर्मियों से झड़प हो गई।
उन्होंने कहा कि संगठन के नाम पर कुछ लोग लगातार टोल पर अभद्रता कर रहे हैं, इससे माहौल बिगड़ता है। इस पूरे प्रकरण में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर या शिकायत नहीं दी है। सीओ अनीता चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो और टोल प्रबंधन से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं और पुलिस इस पर सख्ती से नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें