फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रात 12 बजे से बढ़ी टोल दरें हुईं लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शुक्रवार की रात 12 बजे से छिजारसी टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें लागू कर दी गईं। प्लाजा पर व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के लिए अतिरिक्त गार्डों की तैनाती पर दी गई है। गार्डों की टोल प्लाजा पर आठ-आठ घंटे की ड्यूटी तय की गई है। टोल प्लाजा के प्रबंधक ने पिलखुवा कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजकर पुलिस की तैनाती निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 31 मार्च की रात 12 बजे से छिजारसी टोल प्लाजा की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब छिजारसी टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसके तहत हलके चार पहिया वाहनों को एक तरफ से 155 के बजय 165 टोल टैक्स देना होगा। जबकि दोनों तरफ से 235 की जगह 245 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार हलके व्यवसायिक वाहनों को एक तरफ से 250 की जगह 265 और दोनों ओर से 375 के स्थान पर 395 रुपये देने होंगे। लोकल मासिक पास भी अब 315 की जगह 330 रुपये का रिचार्ज होगा।
कोट -
बढ़ी दरों के लागू होने के उपरांत किसी प्रकार यातायात व्यवस्था खराब न हो इसके लिए कर्मियों द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। प्लाजा पर 24 अतिरिक्त गार्डों की तैनाती आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में निर्धारित करने के साथ पिलखुवा कोतवाली प्रभारी से पुलिस बल तैनात करने की भी मांग की है। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेषनाथ सिंह, महाप्रबंधक, छिजारसी टोल प्लाजा संचालन करने वाली कंपनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें