फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगा मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण

Tue, 14 Jun 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के साथ-साथ चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार से बीएलओ की टीम शहर के विभिन्न वार्डों में मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण का कार्य करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे, साथ ही मृतकों के नाम काटने के साथ त्रुटियां भी दुरुस्त की जाएगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी रजनीश राय का कहना है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश में वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने पिछले दिनों मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके तहत बीएलओ  घर-घर जाकर 1 जनवरी 2016 को जो मतदाता 18 साल की आयु के हो चुके हैं, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। 15 जून से शुरू होने वाले इस कार्य को लेकर अफसरों ने सभी तैयारी पूरी कर ली है।

बीएलओ की तैनाती के साथ साथ नाम जोड़ने, काटने, त्रुटि सही करने के फार्म भी बीएलओ को दिए जाएंगे। 358 बूथों पर बीएलओ की तैनाती के साथ साथ सुपरवाइजरों की भी तैनाती की गई है ताकि वह बीएलओ के कार्य पर निगाह रख सकें।

मतदाता ऑन लाइन भी मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 15 जून से 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इनकी जांच 25 जुलाई से की जाएगी।

उधर, इस संबंध में अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण कार्य की तैयारी हो चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें