फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर आज से थम जाएंगे भारी वाहनों के पहिए

Thu, 10 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
traffic jam - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गंगा मेले के दौरान एनएच- 24 को जाममुक्त रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दो बजे से डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार दोपहर से हाईवे पर भारी वाहनों के पहिए थम जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने असुविधा से बचने के लिए लोगों से डायवर्जन प्लान जानने के बाद ही सफर करने की अपील की है। गंगा मेले के दौरान नेशनल हाईवे को जाम मुक्त रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है।

मेले के दौरान हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए डीआईजी केएस इमेनुएल ने हापुड़ समेत अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर और गाजियाबाद पुलिस को आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


मेला सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि गंगा मेले के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर दो बजे रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। डायवर्जन 15 नवंबर शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।

वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि डायवर्जन पर सख्ती के साथ अमल कराया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि गंगा मेले के दौरान बदरखा मोड़ पर हाईवे किनारे रसोई गैस गोदाम के पास अस्थायी बस अड्डा बनाया जाएगा। साथ ही हाईवे से भारी और कॉमर्शियल वाहन को स्याना चौपला की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

इन मार्गों से गुजारे जाएंगे वाहन
मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद तथा दिल्ली भेजा जाएगा।

दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकाला जाएगा।

मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहन अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर निकलेंगे। हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर निकलेंगे।

चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर निकलेंगे। गजरौला चौपला से दिल्ली जाने वाले वाहन हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।

स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ को जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे। गढ़ की तरफ से रामपुर को जाने वाले वाहन स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर निकलेंगे।

हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर जाएंगे। नेशनल हाईवे के स्याना फ्लाईओवर से कोई भी वाहन गढ़ की तरफ नहीं आएगा।

रामपुर से बबराला, नरौरा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गाजियाबाद लाल कुंआ होकर दिल्ली की तरफ आ जा सकेंगे। बरेली से दिल्ली की तरफ आने जाने वाले भारी वाहन बबराला, नरौरा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गाजियाबाद लाल कुंआ होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें