फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शाहपुर फगौता में पांच करोड़ से बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से धौलाना तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर फगौता में पांच करोड़ रुपये से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। डीपीआर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल गाजियाबाद) को कार्यदायी संस्थान नामित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम बनने से गांवों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने व आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इस गांव के आसपास के क्षेत्र में कोई बड़ा और सुविधाओं वाला स्टेडियम नहीं है। लंबे समय से युवा ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम की मांग कर रहे थे। इसे जनप्रतिनिधियों ने भी कई स्तर पर उठाया था। जिसके बाद अब ग्राम शाहपुर फगौता में ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम के निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब 2.4630 हेक्टेयर भूमि में स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। यह भूमि मौके पर खाली पड़ी है और वर्तमान खतौनी के अनुसार कोई वाद-विवाद भी भूमि पर नहीं है। इस कारण स्टेडियम का निर्माण आसानी से होगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों का पत्र मिलने के बाद कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया है। डीपीआर मिलने के बाद शासन को निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्टेडियम में यह सुविधाएं भी मिलेंगी
स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लंबे समय से क्षेत्र में खेल मैदान की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे यह परियोजना काफी हद तक दूर करेगी। प्रस्तावित स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट व फुटबॉल मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें