अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही देहात में बिजली की टेंशन दूर हो जाएगी। 10 एमवीए क्षमता के तीन बिजलीघरों के निर्माण को हरी झंडी मिल चुकी है।
इनके लिए जमीन भी चिंहित कर ली गई हैं। अक्तूबर तक इन बिजलीघरों को चालू किए जाने की योजना है। देहात में बिजलीघरों की कमी के कारण अक्सर बिजली किल्लत रहती है।
संबंधित बिजलीघर भी ओवर लोडिंग से जूझते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को फसलों की सिंचाई, पानी किल्लत से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीण आए दिन बिजलीघरों पर प्रदर्शन करते है। विद्युत निगम के अफसरों ने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत गांव कैली, आलमनगर, अनवरपुर में 10 एमबी क्षमता के बिजलीघर स्थापित कराने का निर्णय लिया है। इन बिजलीघरों के लिए जमीन का भी चयन कर लिया गया है।
यहां बनने हैं पावर हाउस
अनवरपुर गांव
कैली गांव
आलमनगर गांव
कोट
----
2.50-2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन बिजलीघरों के लिए जमीन मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इन बिजलीघरों के चालू होने से देहात का बिजली संकट दूर होगा। - एके त्यागी, अधिक्षण अभियंता