फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा किनारे जुटे टिकट के दावेदार, सीएम ने नहीं दिया सियासी मुलाकात का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही गढ़ विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा कई नेताओं के लिए सियासी उम्मीद लेकर आया था। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा के कई भावी प्रत्याशी भी मेले में पहुंचे। किसी को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी तो किसी को अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने का अवसर मिलने की आस थी, लेकिन सीएम का कार्यक्रम ऐसा रहा कि कई नेताओं की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले में पहुंचे और सबसे पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रदर्शनी का जायजा लिया और गंगा पूजन कर वापस लौट गए। इस पूरे कार्यक्रम में टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं को मुख्यमंत्री के साथ संवाद या अलग से मुलाकात का कोई खास अवसर नहीं मिल सका। कई नेता आसपास मौजूद रहे, लेकिन उनकी सीएम तक पहुंच नहीं बन सकी। गढ़ विधानसभा में भाजपा से टिकट की दावेदारी को लेकर कई चेहरे अपनी-अपनी तरह से सक्रिय हैं। कोई संगठन के जरिए तो कोई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा उनके लिए अपनी ताकत और पहुंच दिखाने का मौका माना जा रहा था। हालांकि, इस बार मेले में नेताओं की मौजूदगी से ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि मुख्यमंत्री आए, गंगा पूजन किया और चले गए।

अब मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद गढ़ की सियासत में यह चर्चा जरूर है कि मेले में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से टिकट की राह आसान होगी या फिर दावेदारों को अभी संगठन और जनता के बीच अपनी ताकत साबित करने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें