फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बाइक और ई रिक्शा चोरी कर इन्हेंं काटकर पुर्जे डिब्बे में बंद कर सप्लाई करने के एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से पांच चोरी की बाइक, एक ई रिक्शा, पांच बाइकों के चेचिस बरामद की है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पिछले काफी समय से शहर में वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही थीं। जिसके खुलासे के लिए नगर कोतवाली की एसओजी टीम को लगाया गया था। बुधवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की बाइक के साथ मोदीनगर रोड पर घूम रहे हैं। जिसके बाद टीम ने मोदीनगर रोड मोर्चरी हाउस के पास चैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन शातिर संदिग्धों को दबोच लिया। इनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ। जांच करने पर बाइक भी चोरी की पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान आसिफ पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला गुली, गढ़ गेट चौकी हापुड़, चांद पुत्र मोहम्मद शाबिर व राहत पुत्र मोहम्मत शकील निवासी लिसाड़ीगेट मेरठ के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये सभी शातिर किस्म के आरोपी हैं। ये लोग चोरी की बाइकों को पहले काटते थे, और के बाद इनके पुर्जों को डिब्बों में पैक कर दुकानों पर बेच देते थे। इस गिरोह के बाकी साथियों की पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें