फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को पीटा

Wed, 30 Aug 2023 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। किस्त की वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तीन युवकों ने पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के नई सडक़ निकट नया छत्ता निवासी गौरव कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह गढ़ में सुगम्मा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में शाखा प्रमुख है। 28 अगस्त को कंपनी में कार्यरत जोगेंद्र सिंह निवासी गांव बसला की मढ़ैया जनपद संभल ऋण की वसूली के संबंध में गांव बागड़पुर, गांवड़ी और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाडा गए थे। उपभोक्ताओं द्वारा नकद जमा की गई करीब 60 हजार रुपये की राशि लेकर शाम करीब सात बजे गढ़ वापस लौट रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और बुरी तरह पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया और वहां से जान से मारने की धमकी भाग निकले। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें