फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे, चोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे तीन चोरों को ग्रामीणों ने दबोचकर जमकर धुनाई की। उनसे चोरी का सामान बरामद किया गया है। जिसमें इस दौरान एक चोर के हाथ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि गांव में दुर्गा मंदिर है। शनिवार तड़के करीब चार बजे ग्रामीण टहलने और पूजा करने के लिए निकले थे इसी दौरान उन्हें मंदिर से कुछ संदिग्ध निकलते हुए दिखाई दिए। लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास एकत्र हुए लोगों ने घेराबंदी करते हुए पहले एक चोर को पकड़ लिया। उसके पास से मंदिर के घंटे और अन्य सामान बरामद हुआ। जबकि दो फरार हो गए। लोगों ने धुनाई की तो आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के भी नाम बता दिए। लोगों ने दोनों को भी घेराबंदी कर दबोच लिया। तीनों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए चोर गांव कनिया कल्याणपुर के धर्मेंद्र, नरेश और सुरेंद्र हैं। पिटाई में सुरेंद्र के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें