फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीएड की परीक्षा में मॉडल पेपर से नकल करते तीन छात्र पकड़े

विज्ञापन
एसएसवी कालेज में परीक्षा देते छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बीएड की परीक्षा में मंगलवार को भी तीन छात्र-छात्राएं मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करते पकड़े गए। आंतरिक उड़न दस्ते ने चेकिंग के दौरान से तीनों के पास से पन्ने बरामद किए। इनकी सूचना विश्वविद्यालय भेजी गई। तीनों छात्र उत्तराखंड के अलग- अलग जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बीएड की परीक्षा में पंजीकृत 549 छात्रों में 522 परीक्षा देने पहुंचे। आंतरिक उडऩ दस्ते में शामिल मुख्य नियंता डॉ.लक्ष्मण सिंह गौतम ने बताया कि परीक्षा में शक होने पर तीन छात्रों की तलाशी ली गई।
इनके पास से मॉडल पेपर के पन्ने मिले। इनके हाथ पर भी नकल लिखी थी। तीनों की कॉपियों सील कर विश्वविद्यालय को सूचित किया गया। सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा की निगरानी की गई।
विज्ञापन

यूजी एनईपी की परीक्षा में 82 छात्रों में 80 उपस्थित रहे, दो ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में यूजी एनईपी की परीक्षा में 145 छात्रों में 143 उपस्थित रहे, दो ने परीक्षा छोड़ दी।



जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

बीएड प्रथम वर्ष के सत्र 2025-27 की प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा सैद्धांतिक परीक्षाओं के बाद संपन्न करायी जाएंगी। ये परीक्षाएं जुलाई के प्रथम सप्ताह में होंगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।



30 जून तक करें आवेदन-

एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम आईटीईपी-बीए, बीएड, बीएससी, बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 30 जून तक किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों की सहूलियत के लिए तिथि बढ़ाई है।



कोट

बीएड की परीक्षा में तीन छात्रों को मॉडल पेपर के पन्नों के साथ नकल करते पकड़ा गया। इनकी सूचना विश्वविद्यालय भेजी गई है। केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें