फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए बिजलीघरों से जगमगाएगा हापुड़

Tue, 01 Mar 2016 08:58 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार शहरवासियों और ग्रामीणों को गर्मी नहीं सताएगी। पटना मुरादपुर, रामपुर रोड और जसरूपनगर में बिजली घर तैयार कराए गए हैं। तीन बिजलीघरों को 6 मार्च से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2016 में शहरी क्षेत्र को 20 और देहात को 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति देने का वायदा किया था। 6 मार्च को सीएम लखनऊ में कुछ बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास और सूबे में बन चुके बिजलीघरों के शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद शहर और गांवों को इन बिजलीघरों से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। अफसरों के मुताबिक हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में रामपुर रोड, जसरूपनगर, पटना मुरादपुर में 10 एमबी क्षमता के तीन बिजलीघर बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


6 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन बिजलीघरों के शुभारंभ की घोषणा करेंगे। इसके बाद इन बिजलीघरों से डिवीजन क्षेत्र की ओवर लोडिंग को भी खत्म किया जा सकेगा।

बिजली घरों की क्षमता
* जसरूपनगर बिजली घर-10 एमवीए
* पटना मुरादपुर-10 एमवीए
* रामपुर रोड-10 एमवीए

रामपुर रोड बिजलीघर शुरू होने से अलीनगर, करीमपुरा, नई चुंगी, एकमीनार मजिस्द, मोती कालोनी, नवाजीपुरा, तगासराय, इंद्रगढ़ी, फूलगढ़ी आदि मोहल्लों को मिलेगी बिजली किल्लत से राहत।  

पटना मुरादपुर बिजली घर चालू होने से त्यागीनगर, देवलोक कालोनी, प्रभा विहार, अर्जुन नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, पटेल नगर आदि मोहल्लों को मिलेगी बिजली।    

जसरूपनगर बिजली घर के चालू होने से ग्राम दादरी, ग्राम पांची, ग्राम जोगीपुरा, ग्राम दस्तोई आदि गांवों को मिलेगी बिजली।

रामपुर रोड बिजली घर चालू होने से दिल्ली रोड स्थित बिजली घर पर ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस बिजलीघर पर अप्रैल में करीब 1300 एम्पीयर का लोड होता था, जो अब 1050 एंपियर रह जाएगा। पटना मुरादपुर में बने पुराने बिजली घर का लोड 340 एंपियर से घटकर 240 एंपियर रह जाएगा।

अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने बताया कि तीनों बिजलीघर तैयार हो चुके हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद तीनों बिजलीघरों को चालू कर दिया जाएगा। इससे नागरिकों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी।

पटना मुरादपुर बिजली घर के चालू होने से स्वर्ग आश्रम रोड और आसपास के क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही इस बार गर्मी में लोगों को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। दिनेश त्यागी, स्वर्ग आश्रम रोड।

रामपुर रोड बिजली घर बनने से काफी राहत मिलेगी, क्योंकि दिल्ली रोड बिजली घर ओवरलोड रहता था इससे काफी दिक्कत होती थी। दानिश सैफी बुलंदशहर रोड

गर्मियों में दिल्ली रोड बिजली घर ओवर लोड होने के कारण बार-बार कटौती होती थी। लेकिन रामपुर रोड पर बिजलीघर बनने से यह दिक्कत नहीं आएगी। बुलंदशहर रोड निवासी हारुन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें