फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन और लोगों की मौत

Mon, 10 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बुखार से तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 78 हो गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ निवासी पिंटू सिंह (26) को सोमवार दोपहर बुखार हुआ। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। वहीं गांव निवासी कंछिद सिंह (65) को दो सप्ताह से बुखार था। परिजनों ने सरकारी अस्पताल से उन्हें दवा दिलाई थी, लेकिन उन्हें कोई आराम नहीं मिला।

इसके बाद गांव के ही एक निजी चिकित्सक से उनका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं सिंभावली क्षेत्र के सरूरपुर गांव निवासी सदाकत खां (60) की भी सोमवार सुबह बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार था। गांव के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


वहीं बुखार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रामलीला कमेटी के महामंत्री पंडित त्रिलोकी प्रसाद का सोमवार को ब्रजघाट गंगा किनारे गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि मृतकों की रिपोर्ट देखने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें