फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध कटान करके मांस बेचने पर तीन लाख का लगाया जुर्माना

Wed, 09 Apr 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बहादुरगढ़ में अवैध कटान कर लाखों का मांस बेचने के मामले में एडीएम ने कार्रवाई करते हुए तीन लाख का जुर्माना लगाया है। मौके पर सभी नियमों को ताक पर रखकर मांस बेचने का मामला पकड़ा गया था।
विज्ञापन

इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे थे। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी वाहिद के प्रतिष्ठान पर सितंबर में छापा मारा था। इस दौरान मौके से करीब 85 किलोग्राम मीट पकड़ा गया था। मौके पर गंदगी मिली थी, यहां तक कि अवैध रूप से मांस काटकर बेचा जा रहा था। यहां तक कि मांस की खरीद और बेचने को लेकर भी वह दस्तावेज नहीं दिखा सका था। जांच में सामने आया की मांस सेहत के लिए भी सही नहीं है। इस मामले सहित अन्य मामलों में दो दो धाराओं का उल्लंघन किया गया था। जिस पर सुनवाई करते हुए तीन लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें