फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कैंटर की टक्कर से तीन युवक घायल

Tue, 15 Jul 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट से हापुड़ लौट रहे युवकों की बाइक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने की कोशिश कर रहे कैंटर के चालक व क्लीनर को लोगों ने पकड़ कर पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी योगेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि सोमवार को उनका छोटा भाई प्रदीप अपने साथी अंकित और ब्रजेश निवासी हापुड़ के साथ गंगानगरी ब्रजघाट गया था। जहां से रात के समय तीनों एक बाइक पर हापुड़ लौट रहे थे। हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें