फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल बॉक्स में फाल्ट, तीन घंटे गुल रही बिजली

Mon, 31 Oct 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
दिल्ली रोड बिजलीघर पर लगे 5एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के केबिल बॉक्स में फाल्ट होने से फीडर नंबर एक और तीन से संबंधित हजारों घरों की बिजली दिन निकलते ही गुल हो गई। करीब तीन घंटे तक लोगों को बिजली किल्लत से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड बिजलीघर के 5एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से फीडर नंबर-एक और तीन को आपूर्ति मिलती है। इन फीडरों से आर्यनगर, जवाहरगंज, त्रिवेणीगंज, दादाबाड़ी, छज्जुपुरा, महेशपुरी,

गोपीपुरा, कसेरठ बाजार, माता मोहल्ला, जैन लोक, मोहल्ला खाई समेत गढ़ रोड के हजारों घरों को आपूर्ति दी जाती है। सोमवार सुबह करीब 7.15 बजे ट्रांसफार्मर के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया, इससे दोनों फीडर ठप हो गए।
विज्ञापन


निगम कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को खोजा और तीन घंटे की मशक्कत के बाद दुरस्त किया। वहीं, अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया था। फाल्ट दुरुस्त कर  आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें