फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेंगू के तीन मरीज मिले, 42 घरों में लार्वा

Fri, 15 Sep 2023 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं, स्वास्थ्य विभाग की लैब ने ही इन मरीजों में पुष्टि की है। साथ ही 42 घरों में लार्वा भी मिला है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। लैब में करीब 45 संदिग्ध नमूनों की जांच होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


बरसात में मच्छरजनित रोग बढ़ रहे हैं, डेंगू के साथ मलेरिया भी पैर पसार रहा है। सबसे ज्यादा मरीज टाइफाइड के मिल रहे हैं, प्रतिदिन हापुड़ सीएचसी में पांच से सात मरीजों में टाइफाइड मिल रहा है। शुक्रवार को सरकारी लैब ने एलाइजा टेस्ट के बाद तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि की है। तीनों ही मरीज हापुड़ के अलग अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो तीनों मरीजों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनकी ब्लड प्लेटलेट्स भी स्थिर बनी हुई हैं। 23 मरीजों में अब तक दो बच्चे भी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही वायरल बुखार मरीजों की सेहत को तोड़ रहा है। वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। इन मरीजों में लक्षण डेंगू के जैसे ही दिख रहे हैं। लेकिन लैब में पुष्टि नहीं हो पा रही है। प्राइवेट अस्पतालों के वार्ड ऐसे मरीजों से ही भरे हैं। वहीं, मौसम में बदलाव के साथ ही एलर्जी के मरीजों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। जिले के सरकारी अस्पतालों में चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं हैं, ऐसे में मरीजों को एमबीबीएस चिकित्सकों के सहारे ही काम चलाना पड़ रहा है।



मरीजों की करा रहे निगरानी-

जिले में डेंगू के मरीजों की निगरानी कराई जा रही है, अभी तक कोई मरीज गंभीर नहीं है। 23 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। संदिग्धों के सैंपल भी जुटाए जा रहे हैं।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें