फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा स्नान कर रहे तीन युवक डूबे, गोताखोरों ने बचाया

Mon, 04 Sep 2023 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ में नशे की हालत में गंगा में स्नान कर रहे तीन युवक डूब गए, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों को सकुशल निकाल लिया। होश आने पर पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक भाग निकले।
विज्ञापन


गांव पूठ के गोताखोर महेश केवट ने बताया कि रविवार की शाम वह गंगा किनारे गंगा आरती की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक गंगा में स्नान कर रहे थे, जो अचानक से गहरे जल में पहुंच गए और डूबने लगे। डूबने के दौरान तीनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। तभी महेश केवट ने तुरंत अन्य गोताखोर साथियों के साथ गंगा में छलांग लगा दी और गंगा में डूब रहे तीनों को सकुशल गंगा से बाहर निकला लिया। महेश केवट ने बताया कि जब तीनों को गंगा से बाहर निकाला गया तो वह शराब के नशे में धुत थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही तीनों युवक होश आने पर कार्रवाई के डर से वहां से भाग निकले। थानाध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही तीनों युवक वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें