फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मोबाइल पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरिए गिरफ्तार, तीन हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल पर सट्टा लगा रहे तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन सटोरिए अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार सटोरियों के कब्जे से 13600 रुपये की नकदी व तीन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार तीन सटोरियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कोठीगेट पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि देशी शराब के ठेके पास कुछ लोग मोबाइल देखकर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम यहां पहुंची और सटोरियों की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन सटोरिए अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार सटोरियों की पहचान पंकज निवासी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी, मनोज गोयल निवासी रेलवे रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी व राघव निवासी मोहल्ला छज्जूपुरा गोल मार्केट हापुड़ के रूप में हुई है।
इनके अलावा फरार होने वाले आरोपियों में अनुज त्यागी निवासी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला त्यागीनगर, शहदेव शास्त्री निवासी गांव सादिकपुर व सोनू निवासी मोहल्ला शिवपुरी हापुड़ शामिल हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 13600 रुपये की नकदी व तीन मोबाइल भी बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक रंजीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पंकज, मनोज गोयल व राघव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपी अनुज त्यागी, शहदेव शास्त्री व सोनू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें