फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक चोरी में बाल अपचारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले बाल अपचारी समेत तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चोरी की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व उनकी टीम ने जुबैर निवासी गांव शेरपुर थाना निवाड़ी, अखिलेश उर्फ तुषार निवासी गांव बेगमाबाद बुदाना थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद व एक बाल अपचारी को हाईवे स्थित बंद पड़े भट्ठे की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। आरोपी 19 अप्रैल की रात लगभग पौने नौ बजे गांव उबारपुर निवासी चेतन की मेला पार्किंग से बाइक चोरी कर फरार हो गए। थे। इस संबंध में चेतन ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा आरोपियों ने 20 अप्रैल की रात जिला बुलंदशहर के गांव आकापुर टियाना निवासी सुशील कुमार की बाइक बुलंदशहर हाईवे स्थित करन फार्म हाऊस से चोरी की थी। सुशील अपने भांजे योगेश से बाइक मांगकर फार्म हाऊस में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने एक बाइक मोदीनगर क्षेत्र से भी चोरी की थी। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। तीनों आरोपी मैरिज होम व मेला पार्किंग को अपना निशाना बनाते हैं। मौके पाकर बाइक चोरी कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें