फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जेल में बंद हत्यारोपी को मिली जान से मारने की मिली

Sat, 11 Nov 2023 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में दशहरा पर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में जेल में बंद हत्यारोपी को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों के नाम रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लुहारी में 24 अक्तूबर की शाम हुए विवाद में इरशाद की मौत हो गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मनीष फौजी समेत सात लोगों को जेल भेज चुकी है। वहीं मनीष की पत्नी सोनिया ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसके मोबाइल पर सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो आया। जिसमें गांव के रहने वाले नवाजिश ने उसके पति मनीष को गाली देते हुए जेल से छूटने के बाद उसकी हत्या करने की धमकी दी है। पीड़िता का कहना है कि जानकारी करने पर उसे मालूम हुआ कि वीडियो गांव के ही रहने वाले सोनू ने फेसबुक आईडी पर शेयर कर वायरल किया है। सोनिया ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर नवाजिश और सोनू के खिलाफ अभद्रता, जान से मारने की धमकी देना और सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें