फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुकानदार को सरेआम गर्दन अलग करने की दी धमकी

Fri, 05 Sep 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मछली विक्रेता ने युवक पर सरेआम मछली की भांति गर्दन काटकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवक मीरा रेती के निकट लगने वाले मछली बाजार में दुकानदार को मछली के भांति गर्दन काटने की धमकी दे रहा है। वीडियो में युवक अपने नाम का भी जिक्र कर रहा है। बताया गया है कि युवक गांव के मार्ग पर मछली के अवशेषों के फेंकने से नाराज था। जिसने दोबारा मांस अवशेष वहां फेंकने पर धमकी दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें