फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 3.20 लाख मांगने पर किसान को दी धमकी

Mon, 11 Nov 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के गांव सालौनी निवासी मुनेश ने बताया कि गांव निवासी सोहन पाल और उसकी पत्नी कमलेश ने करीब आठ साल पहले उससे तीन लाख 20 हजार रुपये उधार लिए थे। जिन्होंने कुछ ही समय में पैसे लौटाने का वादा किया था। जब उसने आरोपियों से सख्त तकादा किया, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। उसने थाने के साथ ही एसपी कार्यालय तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिस कारण उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामला पुराना होने के कारण भारतीय दंड संहिता की धारा अमानत में ख्यानत, जान से मारने की धमकी देना व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें