हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती को मोहल्ले का ही एक युवक अपने दोस्त की मदद से अपहरण कर बाइक से ले गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि एक नवंबर की दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी पुत्री को मोहल्ले का ही युवक अपने दोस्त की मदद से बाइक से अपहरण कर ले गया। उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन पुत्री को कोई सुराग नहीं लगा। पुत्री के साथ अनहोनी की घटना न हो इसके लिए थाने पहुंचकर शिकायत की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक व उसके दोस्त के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने की धारा 87 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।