फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 26 Feb 2025 09:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैया निवासी कुशलपाल आर्य ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि वह वर्तमान में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उन्हें नए-नए मोबाइल नंबरों से कॉल कर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके घर पर धमकी भरा पत्र भी डाला गया था, उस मामले में भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। जिस कारण उनकी और उनके परिवार के लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 352, 351(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें