फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को गर्भ गृह में नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
मंदिर में लगा पोस्टर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिंभावली। अब रेलवे रोड के सामने शिव मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिरों के गर्भ गृह में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में गेट के बाहर से ही दर्शन करना होगा। मंदिर प्रबंधन समिति ने ड्रेस कोड लागू किया है।
विज्ञापन


दरअसल पौराणिक शिव मंदिर शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर में महिलाओं समेत पुरुषों के छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर प्रबंधन समिति की तरफ से अपील की गई है कि वो मर्यादित ड्रेस कोड में ही मंदिर में आएं।

यहां पर मंदिर समिति की ओर से अद्भुत शिवलिंग परिवार समेत स्थापना किया हुआ है। पौराणिक शिव मंदिर में ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है, मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी द्वारा फैसला लिया गया है कि अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि देवालय पूजा का स्थान है न कि मनोरंजन का, सीमित के द्वारा इस संबंध में पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें