संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है, यहीं कारण है कि चोर दिन दहाड़े ही मकान का तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सद्दीकपुरा मोहल्ले में सामने आया है। सद्दीकपुरा निवासी असलम ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। इसी के चलते शनिवार सुबह वह काम पर चला गया और उसकी पत्नी मकान का ताला लगाकर बीमार बच्चे को दबा दिलाने के लिए अस्पताल चली गई। चोर ताला तोड़कर कमरे में रखी हजारों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। पत्नी ने वापस आने पर ताला टूटा और सामान बिखरा देख दंग रह गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दिन-दहाड़े चोरी की घटना होने के चलते लोगों में दहशत का माहौल है।
सीओ पिलखुवा वरूण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।