फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कृष्णा विहार में घूम रहे संदिग्धों को भीड़ ने खदेड़ा

Thu, 31 Jul 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला कृष्णा विहार कॉलोनी में बुधवार की देर रात चार संदिग्ध मोहल्ले में घुस गए। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई, इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा की गई फायरिंग से संदिग्ध भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं, सूचना देने के लिए अपने नंबरों की सूची मोहल्ले की दीवारों पर चस्पा कराई गई।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब 11 से 12 बजे चार बदमाश दिखे। एक दूसरे से संपर्क साधकर सभी लोग एकत्र हो गए। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने बदमाशों को ललकारा। इसी बीच मोहल्ले में ही जाट भवन वाली गली में रहने वाले व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश रेलवे फाटक किनारे ज्वार के खेत में घुस गए। हाथों में लाठी डंडों व हथियारों के साथ बदमाशों का पीछा किया गया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
लोगों ने बताया कि मोहल्ला निवासी सुभाष शर्मा ने दो दिन पहले कुछ बदमाशों को अपने घेर के पास देखा था। उनके शोर मचाने पर वह भाग गए। मोहल्लेवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को साइलो प्रथम चौकी प्रभारी ने पुलिस को सूचना देने के लिए अपने नंबरों की सूची मोहल्ले की दीवारों पर चस्पा कराई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें