गढ़मुक्तेश्वर। गांव जनूपुरा में रक्षाबंधन पर पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गए ग्रामीण के बंद मकान के ताले तोड़कर 30 अगस्त की रात चोरों ने करीब 65 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित सतीश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जांच की है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद