फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: व्यापारी के नौकर ने ही दुकान से चोरी किए चार लाख

Tue, 11 Apr 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता मार्ग पर स्थित किराना की दुकान से सोमवार रात किसी ने छत के रास्ते घुसकर चार लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने कुछ घंटों बाद की घटना का खुलासा कर दिया। दुकान का नौकर ही चोर निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए 3,63930 रुपये बरामद कर लिए। रात के समय वह दुकान की छत पर जाकर छिप गया था। दुकान पर ताला लगाकर मालिक के जाने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अशोक सिसोदिया ने बताया कि बाबूगढ़ निवासी ज्ञानी की गांव बछलौता मार्ग पर ज्ञान किराना स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर गांव लुखराड़ा निवासी कलुवा उर्फ कल्लू नौकरी करता है। सोमवार रात ज्ञानी दुकान के ताले लगाकर घर चले गए, इस दौरान चार लाख रुपये दुकान के गल्ले में रखे थे। सुबह उन्होंने दुकान आकर खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उसने मामले में थाने में तहरीर दी। जांच के दौरान पुलिस के शक की सुईं कलुवा पर आकर टिक गई। पुलिस ने कलुवा को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।
उसने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे कलवा दुकान की छत पर चढ़कर छिप गया था। रात के करीब साढ़े आठ बजे कलुवा के बारे में जानकारी न होने पर ज्ञानी दुकान का शटर लगाकर घर लौट गया था। देर रात कलुवा छत के रास्ते दुकान में पहुंचा और उसने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें