फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पीड़ित को ही बैठाने पर चौकी साइलो द्वितीय इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मारपीट के बाद पीड़ित को चौकी पर बैठकर फैसले का दबाव बनाना चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। एसपी ने थाना देहात की चौकी साइलो द्वितीय पर तैनात चौकी प्रभारी राजबीर सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गांव असौड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में दारोगा ने पीड़ित पक्ष के व्यक्ति को ही चौकी पर बुलाया, जहां उसपर फैसला करने का दबाव बनाया गया। उसे काफी देर तक चौकी पर बिठाकर रखा गया।
मामले की शुरुआती जांच में दारोगा की अनियमितता सामने आई। इसके बाद दारोगा राजवीर सिंह पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की जांच एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। जांच के बाद दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के भी चेतावनी दी है कि अगर कोई पुलिसकर्मी फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार और रिश्वतखोरी में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें