फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिज्जा कैफे में तोड़फोड़ कर दस हजार चुराए

Tue, 26 Mar 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा स्थित एक पिज्जा कैफे में घुसकर कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपी यहां गल्ले से दस हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। आरोपियों की यह करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, पिज्जा संचालक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव हबिसपुर बिगास के सतेंद्र कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि वह कस्बा बाबूगढ़ में वह पिज्जा कैफे चलाता है। सोमवार को दुल्हैंडी पर उसका पिज्जा कैफे बंद था। इसी दिन दोपहर में बाइक सवार कुछ लोग कैफे पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। यहां आरोपियों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी यहां गल्ले से दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने के बाद इसका पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। यहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की आरोपियों की यह करतूत कैद हो गई। कैमरे में बाइक सवार कुछ लोग ताला तोडक़र दुकान में दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें