फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सराफ की दुकान से दो अंगूठी चोरी

Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। हरोड़ा मोड़ निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर दी है। जिसमे बताया कि हरोड़ा मोड़ पर ही उनकी सराफ की दुकान है। 16 नवंबर 2024 को दो युवक और बुर्का पहने हुए महिला उनकी दुकान पर आई। आरोपियों ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। उन्होंने तीनों को अंगूठी दिखाई, इसी बीच महिला ने पंजाबी झुमकी भी दिखाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि झुमकी दिखाने के दौरान आरोपियों ने डिब्बे से सोने की दो अंगूठी निकाल कर उनकी जगह दूसरी धातु की अंगूठी रख दी। कुछ देर बाद तीनों आरोपी बिना कुछ खरीदारी किए वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद जब उन्होंने सामान की जांच की, तो पता चला कि दो अंगूठी गायब है। जिनकी कीमत 60 हजार रुपये है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें