फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरे अधिकारी, 21,500 का वसूला जुर्माना

Wed, 05 Feb 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अधिकारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान 10 दुकानों के सामने सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया गया। इसके साथ 19 दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से 21,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध और आग्रह भी किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंकित वर्मा व डिप्टी कलक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने सराफा बाजार से मेरठ गेट पुलिस चौकी और गोल मार्केट में अतिक्रमण हटवाया। इन बाजारों में अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना तक दुश्वार है। जिसको लेकर लगातार शिकायत हो रही हैं। बुधवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों के आगे रखे सामान को नगर पालिका कर्मियों की मदद से जब्त किया। साथ ही 19 दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों से 21,500 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा दोबारा से अतिक्रमण करने पर अधिक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। कार्रवाई से बहुत से लोगों में खुशी नजर आई। कई दुकानदारों ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। तभी बाजार से जाम की समस्या समाप्त होगी। जिन लोगों ने दुकान के आगे के हिस्से वाली सड़क किराए पर दी हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो।


अभियान के बाद फिर से लगी अस्थायी दुकानें
अधिकारियों ने जैसे ही अभियान शुरू किया तो अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया। कई तो आसपास की गलियों तक में सामान ले गए। इसके बाद जैसे ही टीम वापस गई तो कुछ देर बाद ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से सड़क को घेर लिया।
विज्ञापन





साहब, हम लोग कहां जाए
अभियान के दौरान कुछ रेहड़ी-पटरी वाले एसडीएम अंकित वर्मा के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह सड़कों के किनारे रेहड़ी लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें न हटाया जाए। यहां से हटकर वह कहां जाए, उनके परिवार का पालन-पोषण किस प्रकार होगा।



कोट -अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। बैठक में आग्रह के बाद भी कुछ लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


- मनोज कुमार, ईओ व डिप्टी कलक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें