फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर नकदी व गहने चोरी

Sat, 26 Apr 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर में चोरों ने घर में घुसकर हजारों की नकदी और गहने चोरी कर लिए। सुबह जाग होने पर परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। गांव निवासी विक्की ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि शुक्रवार की रात घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। जो एक कमरे में सो रही थीं। देर रात घर में घुसे चोरों ने दूसरे कमरों के दरवाजे खोलकर अलमारी और संदूकों के ताले तोड़ लिए। चोर उनके घर से 22 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें