फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पहले दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, अब शादी के लिए हंगामा

Sat, 26 Apr 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एक माह पूर्व प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर हत्या के प्रयास का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती आरोपी से शादी करने पर अड़ गई है। शनिवार को कोतवाली के बाहर युवती ने काफी हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने मामला न्यायालय में होने की बात कहकर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि करीब एक माह पूर्व युवती नगर के अल्लाबख्शपुर मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। जिसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। होश में आने के बाद युवती ने अपने आप को आसाम निवासी बताया और बिजनौर के गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग होने की बात कही। युवती ने उस समय आरोप लगाया था कि उसका प्रेमी फौजी है, जो उसे अपने साथ शादी का झांसा देकर यहां लाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उस समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब युवक जेल से जमानत पर आ गया तो युवती गढ़ कोतवाली के बाहर पहुंच गई और उस युवक से ही शादी करने की मांग पर अड़ गई। जिसने कोतवाली के बाहर हंगामा करते हुए प्रेमी के परिजनों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि पुलिस ने युवती को समझा-बुझा कर शांत कराया और मामला न्यायालय में होने की बात कहते हुए उसे वहां से भेज दिया। लेकिन, युवती ने कहा कि यदि उसकी प्रेमी से शादी नहीं हुई, तो वह कुछ भी कर सकती है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें