फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान से लाखों के गहने व सामान चोरी

Thu, 13 Mar 2025 09:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को बृहस्पतिवार की सुबह हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी नौशेर ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह परिवार के लोगों के साथ किसी काम से घर का ताला लगाकर बाहर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने चोरी के संबंध में पुलिस को सूचना दी। चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें