फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी

Sat, 09 Sep 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। एक सप्ताह पूर्व उदयराम नंगला गांव में एक मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने अब जाकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी देवेंद्र पुत्र वीरपाल सिंह ने बताया कि दो सितंबर की रात बिजली न आने के कारण वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मकान की छत पर सो रहा था। सुबह जब आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ है एवं अंदर सामान एवं कपड़े बिखरे पड़े थे। संदूक व अलमारी खुली पड़ी हुई थी। चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। देवेंद्र ने चोरी की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। जिसके बाद धौलाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही विनित, दिपांशु और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें