फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी

Thu, 20 Feb 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने व नकदी चोरी कर लिए। मोहल्ला निवासी अमीना ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर चार बजे वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। मकान में उनका पुत्र मुईनुद्दीन मौजूद था। वह खाना खाने के लिए अपने दूसरे मकान पर गया हुआ था। लौटने पर मुईनुद्दीन ने देखा कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो मकान का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। चोर यहां से लगभग लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह पुलिस बल व फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि चोरी के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें