फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान से नकदी व गहने चोरी

Tue, 12 Mar 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़ यहां से हजारों रुपये की नकदी व गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी अंजना शर्मा ने बताया कि वह गांव स्थित अपने भाई के घर में एक कमरे में रह रही है। उसका गांव में ही एक मकान बन रहा है। मंगलवार की दोपहर वह अपने निर्माणाधीन मकान पर गई थी और उसके भाई का परिवार भी बाहर गया हुआ था। जैसे ही वह घर पहुंची तो उसके कमरे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदूक का सामान बिखरा पड़ा था। चोर यहां से 50 हजार रुपये की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें